फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकाल के लिए बंद हुए केदार के कपाट

Fri, 13 Nov 2015 05:40 PM IST
रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान शिव के 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ मंदिर के कपाट शुभ लग्नानुसार भैया दूज के पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


सुबह 8.30 बजे बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।

पैदल रास्ते से करीब 24 किमी का सफर तय कर शाम साढ़े चार बजे भक्तों और 6-कुमाऊं रेजीमेंट की बैंड टीम के साथ बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली प्रथम पड़ाव स्थल रामपुर पहुंच गई। बाबा की डोली 14 नवंबर को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी व 15 को ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। जहां शीतकाल में छह माह बाबा केदार की पूजा अर्चना होगी।

शुक्रवार तड़के पांच बजे से केदारनाथ धाम में कपाट बंद करने की प्रक्रिया के तहत पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। प्रात: 5 बजे मुख्य पुजारी राजशेखर लिंग ने गर्भगृह में प्रवेश किया। उन्होंने भगवान के स्वयंभू लिंग की पूजा करते हुए उसे समाधि रूप दिया।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे मंदिर के गर्भगृह के कपाट बंद किए गए। इसके बाद सभा मंडप में बाबा केदार की पंचमुखी प्रतिमा को चल विग्रह उत्सव डोली में रखकर सजाया गया। प्रात: 7.30 बजे बाबा केदार की डोली मंदिर से बाहर लाई गई। मंदिर की परिक्रमा करने के बाद 8.30 बजे डोली ने धाम से शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।

अपने भक्तों के साथ बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली रुद्रा प्वाइंट, छानी कैंप/चट्टी, लिनचोली, रामबाड़ा, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग होते हुए पहले पड़ाव रामपुर पहुंच गई। यहां डोली का भव्य स्वागत किया गया।

कपाट बंद होने के समय बीकेटीसी के सदस्य व कपकोट विधायक ललित फरस्वाण, केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत, बीकेटीसी के कार्यकारी अधिकारी अनिल शर्मा, डीएम डा. राघव लंगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथलेश कुमार, चौकी प्रभारी केदारनाथ वीसी पाठक, राजकुमार नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



1050 श्रद्धालु बने साक्षी
शुक्रवार को बाबा केदार के कपाट बंद होने के मौके पर 1050 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए। अधिकांश यात्री बृहस्पतिवार को ही धाम पहुंच गए थे। इस वर्ष 1 लाख 54 हजार, 430 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। केदारनाथ में गुनगुनी धूप खिली रही। धाम में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें