रानीगढ़ पट्टी सहित ऊखीमठ ब्लाक के 45 से अधिक ग्राम पंचायतों की दस हजार से अधिक आबादी मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़ गई है।
वन थापला में बीएसएनएल के मोबाइल टावर शुरू होने से ग्रामीण अपने सगे-संबंधियों व रिश्तेदारों से अब आसानी से संपर्क कर सकेंगे।
निगम के एसडीओ केएस रावत ने बताया कि इस टावर से क्षेत्र के क्वाली, तोडिय़ाल, गडगू, देवली, गोरस्याल, लदोली, मोला, घिरोली, कोदमा, जसोली, कोट, नैल, खरकोटा सहित 45 ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा। बताया कि टावर की देखरेख व नियमित रूप से सेवा सुचारु रखने के लिए एक कर्मचारी की तैनाती की गई है।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह रावत सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।