फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: भकुंट भैरव में जूते पहन मूर्ति को किया स्पर्श, दानपात्र से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Dec 2024 12:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग

सार

Kedarnath news today in Hindi: केदारनाथ धाम के भुकुंट भैरवनाथ मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति मंदिर में मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ करते और मंदिर प्रांगण में जूते लेकर घूमता हुआ नजर आ रहा है। मामले में ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand news today in Hindi: केदारनाथ धाम स्थित भकुंट भैरव मंदिर में जूते पहने एक व्यक्ति के मूर्ति को स्पर्श करने और वहां दानपात्र से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों में लगी गावर कंपनी का मजदूर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति, ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में जो व्यक्ति है, वह कौन है और वहां कैसे पहुंचा, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा कि इस संबंध में केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह को भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि मामले में पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की पहचान मजदूर के रूप में की है। जो धाम में चल रहे पुनःनिर्माण कार्य में एक कंपनी का मजदूर है। पुलिस ने मजदूर और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: नियम तोड़कर बेहिसाब खर्च करेंगे फिर भी लड़ेंगे, मैदान में उतर सकते हैं ये प्रत्याशी
विज्ञापन


इधर, पंच पंडा समिति के अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने शीतकाल में केदारनाथ में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। श्रीकेदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति की पहचान मजदूर के रूप में हुई है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए बीकेटीसी के सीईओ और पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें