फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कांडा-दुर्गाधार और गुप्तकाशी ने जीते मैच

Fri, 05 Jan 2024 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के पर्यटन गांव सारी में चल रहे ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कांडा-दुर्गाधार और गुप्तकाशी ने अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए पहले मैच में कांडा-दुर्गाधार ने 10 ओवर में 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारी-डी 5 विकेट पर 72 रन ही बना सकी और 64 रन से मैच हार गई। दूसरा मैच आरसीसी चिलौंड एवं गुप्तकाशी स्वास्थ्य विभाग की टीम के बीच खेला गया। मैच में गुप्तकाशी ने चिलौंड को 9 विकेट से कराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम से प्रह्लाद ने 51 रन बनाए और 2 विकेट लिए। प्रह्लाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र भट्ट, दिलवर पहाड़ी, जितेंद्र भट्ट, उपेंद्र भट्ट, मयंक और अमन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें