फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कालीमठ-जग्गीबगवान मार्ग चार दिनों से बंद

Thu, 23 Jul 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी। कालीमठ-जग्गीबगवान मार्ग पिछले चार दिनों से भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है। ऐसे में कालीमठ घाटी के व्यूखी, कुणजेठी, बेडूला और जग्गीबगवान गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बेडूला के ग्राम प्रधान प्रदीप राणा, कुणजेठी के पूर्व प्रधान दिलवर रावत और व्यूखी के प्रधान बलवीर रौथाण ने बताया कि कालीमठ के निकट घियापानी क्षेत्र में भारी भूस्खलन से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने मार्ग को शीघ्र खोलने के लिए पोकलेन मशीन भेजने की मांग की। वहीं पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता हरीश भट्ट ने बताया कि प्रभावित स्थल पर मार्ग खोलने का कार्य जारी है। हालांकि लगातार भूधंसाव और ऊपर से गिर रहे मलबे के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। मौसम अनुकूल रहने पर जल्द मार्ग सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें