फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

Wed, 06 May 2026 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षक बांह पर काला फीता बांधकर रहे हैं अध्यापन कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड ने टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने समेत 13 सूत्री मांगों का समाधान न होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू कर दिया है। शिक्षक मांगों के लिए बांह पर काला फीता बांधकर अध्यापन कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष लखपत सिंह लिंगवाल ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 1 से 10 मई तक शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ काला फीता बांधकर विरोध जता रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पोस्टकार्ड व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पत्र भेजे जा रहे हैं। दूसरे चरण में 12 मई को ब्लॉक स्तर पर शिक्षक उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। तीसरे चरण में 18 मई को जनपद स्तर पर विशाल हुंकार रैली निकाली जाएगी और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को मांगपत्र सौंपा जाएगा। 29 मई को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय पर धरना और 8 जून को देहरादून में प्रदेशव्यापी गर्जना रैली निकाली जाएगी जो पवेलियन ग्राउंड से सचिवालय तक निकलेगी। संघ के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री डाॅ. राधेलाल उत्तरांचली ने चेतावनी दी यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें