फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्ष बाद भी जैली-तैला मोटर मार्ग का नहीं हुआ डामरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली विकासखंड के सिलगढ़ पट्टी के गांवों को जोड़ने वाला जैली-तैला मोटर मार्ग का दस वर्ष बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग से मार्ग का डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

एक दशक पूर्व तिलवाड़ा-जैली-तैला-सिलगढ़ मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। तब, क्षेत्रीय जनता को सुलभ यातायात की उम्मीद बंधी थी, लेकिन बरसात में मार्ग के जगह-जगह बदहाल होने से हालत दयनीय बनी है। वहीं, निर्माण के दस वर्ष बाद भी मार्ग का डामरीकरण नहीं हो पाया है, जिस कारण मार्ग गड्ढों से पटा हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, सिलगढ़ विकास समित के दरम्यान सिंह जखवाल, दीपक रावत आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को मार्ग के बारे में कई बार अवगत कराने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। इधर, जन अधिकार मंच ने भी मार्ग पर डामर बिछाने के साथ हॉटमिक्स करने की मांग की है। लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि मार्ग के सुधार एवं डामरीकरण में लिए शासन को तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें