फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जामू की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Wed, 01 Jan 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के फाटा में केदार क्लब के सहयोग से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जामेश्वर क्रिकेट क्लब जामू की टीम ने जीता। उसने जय मां महिष मर्दिनी क्रिकेट क्लब मैखंडा को हराया।

बुधवार को नारायण क्रिकेट स्टेडियम फाटा में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाट मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक रमेश सिंह सजवाण और निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबीता सजवाण ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय स्तर पर युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में जामेश्वर क्रिकेट क्लब जामू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट पर 123 रन बनाए। टीम की तरफ से राहुल ने 41 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय मां महिष मर्दिनी क्रिकेट क्लब मैंखंडा की टीम 116 रन ही बना पाई और 7 रन से मैच हार गई। विजेता टीम के राहुल को 41 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


केदार क्रिकेट क्लब फाटा के अध्यक्ष जमुना प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इस मौके पर निर्वतमान ग्राम प्रधान चांदनी देवी, पिंकी देवी, पूनम देवी, योगेंद्र तिवारी, मधुबाला, भागीरथी देवी, कविता देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें