फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ‘सशक्त समाज के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नवासू में आयोजित अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में बोलीं महिलाएं
विज्ञापन

कहा-बालिका शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतर मिलें सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। सशक्त और सभ्य समाज के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है। तभी समाज को नई दिशा मिल सकती है। साथ ही ग्राम स्तर पर बालिका शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध की जानी चाहिए। महिलाओं को गांवों में ही स्वरोजगार से जोड़ा जाए तभी महिलाओं और मजबूत हो सकेंगी। यह बातें अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं ने कहीं।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवासू में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘सशक्त समाज के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी’ विषय पर चर्चा की गई। संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी रौथाण ने कहा कि समाज को नई दिशा देने में महिलाओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। यह जरूरी है कि हम स्वयं जागरूक होने के साथ अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हों। आज प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर है, ऐसे में बेटे-बेटियों को समान अवसर मिलें इसके लिए अभिभावकों को अपने स्तर पर निरंतर प्रयास करने होंगे। महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि सरकार को गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए। सरकार को महिला मंगल दल, महिला समूहों और स्कूली छात्राओं को नमकीन, पापड़, मसाला, अचार, मालू के पत्ते व दोने के साथ ही केदारनाथ प्रसाद से जोड़ने के लिए इकाइयां स्थापित करने के लिए अनुदान देना चाहिए। महिला मंगल दल की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, माधुरी देवी, बबीता देवी ने कहा कि शासन-प्रशासन को बेहतर समाज की कल्पना को साकार करने के लिए गांवों में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करना चाहिए। अजय सिंह रौथाण, राहुल रौथाण, गौरव रौथाण, विकास रौथाण के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी में सुनैयना देवी, यशोदा देवी, लज्जू देवी, ममता देवी, अंजली देवी, सरोजनी देवी, कंचन देवी, शांति देवी, धनेश्वरी देवी, मनीषा देवी, लज्जा देवी, शशि देवी, चंपा देवी, लीला देवी सहित 40 महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें