फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातनी परंपरा से प्रेरित होकर भाजपा में हुईं शामिल : लक्ष्मी राणा

Fri, 15 May 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। भाजपा में शामिल होने के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पहुंचीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वे सनातनी है और इस परंपरा की वाहक भाजपा से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। पार्टी के माध्यम से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका पूरा पालन किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ये एक हाथ से चुनाव लड़ने का टिकट देते है दूसरे हाथ से प्रत्याशी को हराने के लिए मैदान में आते हैं। जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है और एक-एक कार्यकर्ता के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरुण चमोली ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, पार्वती गोस्वामी, विकास डिमरी, अमित प्रदाली, सुरेंद्र सिंह रावत, मुकेश कंडारी और दीपराज बंगारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें