फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हेलिकाॅप्टर टिकट के नाम पर ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 14 May 2026 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग किस्तों में 41,600 रुपये ऑनलाइन ठगे
विज्ञापन

आरोपी अनिल नौटियाल के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी की गई। कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत ने बताया कि शिकायतकर्ता तारादत्त निवासी नैनीताल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने पत्नी और संबंधी कुल तीन लोगों के लिए केदारनाथ जाने के लिए हेलिकॉप्टर टिकट बुक करने के लिए अनिल नौटियाल नामक व्यक्ति से संपर्क किया था। आरोपी ने झांसे में लेकर अलग-अलग किस्तों में कुल 41,600 रुपये लिए। पहली किस्त में 27,000 हजार और दूसरी किस्त में 14,600 हजार रुपये ऑनलाइन लिए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार जब वे 1 मई को फाटा हेलिपैड पहुंचे तो आरोपी अनिल नौटियाल ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया और बाद में स्विच ऑफ कर लिया। काफी इंतजार के बाद भी टिकट न मिलने पर पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। तब सोनप्रयाग पुलिस ने मामले में आरोपी अनिल नौटियाल निवासी मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें