फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिले के 13 छात्र इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
जीआईसीउरुद्रप्रयाग में दो दिवसीय इंसपायर अवार्ड प्रतियोगिता में छात्र के मॉडल का निरीक्षण करत? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जनपद के 13 छात्र-छात्राएं इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इन प्रतिभाओं ने प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट में शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर अतिथियों के द्वारा उन्हें प्रतीक चिन्ह व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

राजकीय आर्दश इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के तीनों विकासखंड से चयनित 130 छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट व प्रदर्शनी स्पर्धा में भाग लिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एलएस दानू ने कहा कि इस तरह के आयोजन, प्रतिभाओं की सोच को मंच देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्कूल स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, पेयजल, सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छोटे-छोटे शोधपरक मॉडल तैयार करने को कहा। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर छात्रा जिया, प्रेरणा, मोनिका, कृष्णा, प्रिया, छात्र आयुष भट्ट, अभ्युदय सेमवाल, सौरभ, पीयूष कंडारी, हिमांशु, सागर बिष्ट, सुमित सिंह और अर्जुन को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए चुना गया। इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं और अन्य प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में एनआईएफ के इंजीनियर राजा रमन सिंह, डा. विनोद यादव, प्रियंका भट्ट, पीयूष शर्मा, भगत सिंह नेगी आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें