फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के सफाई कर्मचारियों ने रोका कूड़े का वाहन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में नौ सूत्री मांगों को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे नपा के सफाई कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
पालिका के सफाई कर्मचारियों ने रोका कूड़े का वाहन समान कार्य समान वेतन समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर नगर पालिका रुद्रप्रयाग के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान उन्होंने कूड़ा ले जा रहे वाहन को भी रोका। कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, वह आंदोलनरत रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में एकत्रित कूड़े का उठान कर डंपिंग जोन में ले जा रहे वाहन को हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने नया बस अड्डा में रोक दिया। कहा कि जब तक उनकी मांगों पर नपा बोर्ड उचित कार्रवाई नहीं करता, वह साफ-सफाई व कूड़े का उठान नहीं करेंगे। उन्होंने पालिका से सफाई कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था करने, वेतन में प्रतिदिन के हिसाब से एक सौ रुपये की वृद्धि करने, यात्रा के मुख्य पड़ाव होने के चलते जिला मुख्यालय में 20 और पर्यावरण मित्रों की तैनाती करने, बीते छह वर्ष से जो पर्यावरण मित्र दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें नियमित करने समेत अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की। इस संबंध में नपा अधिशासी अधिकारी सीमा रावत ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के मानदेय में 80 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जा चुकी है। इससे अधिक वृद्धि संभव नहीं है। इस मौके पर मनीष, रिंकू कुमार, गौरव कुमार, आसू, आनंद सिंह, विपिन कुमार, अमन, विशनपाल, सुभाष चंद्र समेत अन्य हड़ताली कर्मचारी मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें