तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के जवाड़ी गांव में जय रुद्रनाथ स्वायत्त सहकारिता से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पिरुल हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर महिलाओं को पिरुल से कई सजावटी उत्पाद बनाने की जानकारी दी गई।
ग्रामीण उद्यम वेग बुद्धि परियोजना के तहत गांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पिरुल वीमेन के नाम से प्रसिद्ध मंजू आर शाह ने महिलाओं को पिरुल के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को पिरुल से टोकरी, पेनदान, गुदस्ता, ट्रे सहित अन्य कई उत्पाद बनाने का अभ्यास कराया। इस मौके पर रीप के जिला परियोजना प्रबंधक ब्रह्मकांत भट्ट ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाओं की ओर से तैयार किए गए उत्पादों को यात्रा मार्ग के बाजारों में बेचा जाएगा। संवाद