फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा अम्मा कैंटीन में मिल रही है कंडाली की सब्जी

Tue, 19 Jan 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिस कंडाली के नाम से सिहरन उठती है, उसकी सब्जी और कापली को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंदिरा अम्मा भोजनालय में कंडाली की सब्जी को मीनू में शामिल किया गया है। इसे सप्ताह में एक दिन बनाया जा रहा है।


यहां इन दिनों इंदिरा अम्मा भोजनालय में लोग चौंसा, भटवाणी, गथवाणी, गहथ की दाल, रयास की दाल का स्वाद ले रहे हैं।

दूध गंगा उत्पादन समिति मेदनपुर की ओर से संचालित भोजनालय में स्थानीय उत्पाद से बना भोजन परोसा जा रहा है। समिति ने अब कंडाली की सब्जी व कापली को भी मीनू में शामिल कर लिया है।

गांव से ही जरूरत के हिसाब से कंडाली भोजनालय तक पहुंचाई जा रही है।


ऐसे बनती है कंडाली की सब्जी
कंडाली की कोमल कोपलों को काटकर एकत्रित किया जाता है। इसके बाद इन्हें हल्की आंच में जलाया जाता है। इससे इनका कांटा खत्म हो जाता है।

इसके बाद इसे उबालकर इसको गूंथा जाता है। मेथी, धनिया के छौंक के साथ सब्जी या कापली बनाई जाती है।


स्वास्थ्य के लिए भी है लाभकारी
जीआईसी रतूड़ा के विज्ञान  शिक्षक धीरेंद्र सिंह बर्तवाल ने बताया कि कंडाली, अर्टिकासिएसिया फेमिली में आता है। इसे अंग्रेजी में स्पेईंग नेटल कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जबकि इसका वानस्पतिक नाम अर्टिका डायोइसिया है।

दवा के क्षेत्र में इसका विशेष महत्व है। यह गंजेपन को दूर करने के साथ ही त्वचा रोग, जोड़ों के दर्द में भी उपयोग में लाई जाती है। इसमें फोरिक ऐसिड काफी मात्रा में पाई जाती है।

कंडाली को सर्दियों में शरीर में गर्माहट के लिए सब्जी व कापली के रूप में खाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें