कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। मंगलवार को टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर भीड़ रही। युवाओं ने कहा क वैक्सीनेशन और नियमों का पालन करने से कोरोना से देश को निजात मिलेगी।
जिले में 18 से 44 वर्ष उम्र तक के लगभग सवा लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी है। 10 मई से वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। पहले दिन आठ केंद्रों पर 14 से 44 वर्ष तक के 880 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। मंगलवार को रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ सहित अन्य केंद्रों पर सुबह से युवाओं की भीड़ रही। दोपहर तक 8 केंद्रों में 500 से अधिक लोगों को टीका लगा। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि वही लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे, जिन्हें पंजीकरण के उपरांत स्टॉल मिला है। कहा कि आरोग्य सेतु व कोविन वेबसाइट पर 18 से 44 उम्र तक के लोग टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।