फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य अस्पताल में लगेंगे 150 अस्थायी बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकराचार्य माधवाश्रम अस्पताल में 150 अस्थायी बेड लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीएसआर (कोरपोरेट सोशल रिस्पांसिबलिटी) के तहत कई कंपनियों से मिली मदद से अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही भर्ती होने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के कोटेश्वर स्थित शंकराचार्य अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। वर्तमान में यहां कोरोना के 86 मरीज भर्ती हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से यहां 150 अस्थायी बेड बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सके। इसके लिए अस्पताल में प्री-फ्रेब्रिकेटेड ढांचा तैयार करते हुए बेड लगाए जाएंगे। यहां भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा भी मुहैया हो सकेगी। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि अस्थायी बेड निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर धन आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हरसंभव प्रयास होगा कि अगले दस दिनों में अस्पताल में अस्थायी 150 बेड बनकर तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें