फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में फिसड्डी रहे निर्दलीय

Sun, 12 Mar 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की दोनों विधानसभा में 20 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें रुद्रप्रयाग से 6 और केदारनाथ से 3 निर्दलीय मैदान में थे, लेकिन भाजपा-कांग्रेस के अलावा सिर्फ दो निर्दलीय ही अपनी जमानत बचा पाए हैं।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग विस में निर्दलीय ने जो जोश नामांकन व प्रचार के दौरान दिखाया था। वह, वोट में नजर नहीं आया। कांग्रेस से बगावत कर मैदान में उतरे प्रदीप थपलियाल 57 सौ से अधिक वोट अर्जित कर पाए, लेकिन वे भी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। अगस्त्यमुनि के ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण 3271 मत ही जुटा पाए।

विधानसभा में उक्रांद को मात्र 233 मत प्राप्त हुए, जो बीते चुनाव से 60 फीसदी कम हैं। उधर केदारनाथ में निर्दलियों ने मुकाबले को रोचक बनाए रखा। यहां कुलदीप रावत दूसरे स्थान पर रहे। जबकि भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाली पूर्व विधायक आशा नौटियाल को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें