फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जनपद में एक वर्ष में हुआ लिंगानुपात में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में लिंगानुपात में सुधार हो रहा है, जो सुखद है। 2021-22 में जनवरी तक लिंगानुपात 1000 के सापेक्ष 977 है। ब्लॉक स्तर पर जिले में ऊखीमठ में लिंगानुपात टॉप पर है, जो 1000 के सापेक्ष 1142 है। स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन ने भी खुशी जताते और बेहतर की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

लगभग ढाई लाख आबादी वाले रुद्रप्रयाग जनपद में 52 फीसदी आधी आबादी है। वर्तमान सत्र में लिंगानुपात के आंकड़े बेहतर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1000 के सापेक्ष 977 है, जो बहुत अच्छा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार और सुरक्षित प्रसव से यह परिणाम मिला है। जिला सलाहकार समिति बाल लिंगानुपात के जिला समन्वयक मनवर सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2019/20 में लिंगानुपात 924 था, जबकि वर्ष 2020-21 में घटकर 875 तक पहुंच गया था। लेकिन इस बार, लिंगानुपात में वृहद स्तर पर सुधार हुआ है। अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक जिले में जन्मे बच्चों के हिसाब से लिंगानुपात 1000 के सापेक्ष 977 है। बताया कि जिले में लिंगानुपात को बेहतर बनाए रखने के लिए आशा व आंगनबाड़ी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जा रही है। गर्भवती महिलाओं की संख्या को एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने और पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जन जागरूकता को लेकर गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इधर, सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि लिंगानुपात में व्यापक स्तर पर सुधार हो रहा है, जो सुखद है। लिंगानुपात के प्रति जागरूकता को लेकर योजनाओं का प्रचार-प्रचार किया जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें