फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पलायन रोकने के लिए हो योजनाओं का क्रियान्वयन’

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की सदस्य रंजना रावत नेगी ने कहा कि जो भी योजनाएं सरकार संचालित कर रही हैं, उनका धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन से पलायन को रोका जा सकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को गंभीर होकर पारदर्शिता से कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में पलायन आयोग की सदस्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर से पलायन रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। लेकिन इस दिशा में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने मत्स्य, पर्यटन, सहकारिता, महिला विकास, उद्यान सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। बैठक में सहायक परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, रमेश पहाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें