फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ से लौटने लगे घोड़ा संचालक

Sat, 27 Jun 2026 03:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी। मानसून सीजन को देखते हुए केदारनाथ हेली सेवा का संचालन 25 जून से बंद कर दिया गया है। ऐसे में हेली सेवा बंद होने का असर अब केदारघाटी के स्थानीय कारोबार पर भी दिखने लगा है। टेंट और घोड़ा संचालक भी लौटने लगे हैं।
विज्ञापन

गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी क्षेत्र के हेलिपैड के आसपास स्थित होटल, लॉज में अब कम ही यात्री रह गए हैं। हेली सेवाओं के बंद होते ही ऑनलाइन होटल बुकिंग भी लगभग थम गई है। गुप्तकाशी के होटल व्यवसायी संजय और सुमित सेमवाल ने बताया कि हेली सेवा बंद होने के कारण आसपास के होटल-लॉजों को अच्छा कारोबार मिलता था लेकिन अब मानसून शुरू होने के साथ यात्रियों की संख्या घटने से व्यवसाय प्रभावित हो गया है। यात्रियों की संख्या में कमी के कारण यात्रा मार्ग से टेंट और घोड़ा संचालक भी लौट रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें