फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ विधायक के बयान का हिंदू संगठनों ने किया समर्थन

Sun, 16 Mar 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और केदारनाथ विस की विधायक आशा नौटियाल के केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के बयान का हिंदू संगठनों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि धामों की पवित्रता को बनाए रखने को लेकर गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

गौ रक्षा विभाग के राष्ट्रीय महामंत्री थानापति मणिमहेश गिरी ने कहा कि केदारनाथ विधायक की बात सही है। गैर हिंदू चारधाम में पहुंचकर रोजगार के नाम पर हुड़दंग मचाने के साथ अन्य हिंदू धर्म विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है। कहा कि केदारनाथ यात्रा के पड़ावों पर मांस बिक्री पर पूर्णरूप से रोक लगनी चाहिए। भैरव सेना के जिलाध्यक्ष अशोक सेमवाल और गौ रक्षा विभाग के प्रदेश सचिव मोहित मैठाणी ने भी विधायक के बयान का स्वागत किया है। बजरंग सेना सहित अन्य हिंदू संगठनों ने भी सरकार से केदारनाथ सहित अन्य धामों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें