फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: घरड़ा-मखेत-आश्रम मार्ग पर दिखा गुलदार, शोर मचाया तो भागा

Sun, 16 Mar 2025 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। ब्लॉक के घरड़ा-मखेत-आश्रम मार्ग पर मखेत गांव के समीप एक गुलदार सड़क पर घूमता दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार झाड़ियों की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को मखेत गांव निवासी अषाढ़ सिंह सुबह 10 बजे स्कूटी से मयाली जा रहे थे। इसी दौरान गांव से लगभग एक किमी आगे सड़क पर गुलदार घूमता दिखाई दिया। उन्होंने स्कूटी रोकी और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। इस दौरान आसपास के घरों के लोग भी मौके पर पहुंचे और शोर मचाने लगे। इसके बाद गुलदार झाड़ियों की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी रेंज टीम सहित मौके पर पहुंचे। इधर, भाजपा युवा मोर्चा के पंकज बुटोला, बुद्धि सिंह कैंतुरा और दिनेश सिंह ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें