Heavy rains with strong winds, hail in Bajpur
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से देर रात रुद्रपुर, काशीपुर और बाजपुर में झमाझम बारिश हो गई। वहीं, बाजपुर में बारिश के साथ ही बेरिया दौलत, महेशपुरा और ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। इसके साथ ही खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। बारिश से दूर हो रही ठंड फिर से लौट आई है। अचानक हुई बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक आसमान में काले बादल घिर गए। इसके बाद तेज हवाओं और गर्जना के साथ झमाझम बारिश हो गई। बारिश के चलते राहगीरों को परेशान होना पड़ा। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी हो गई। बारिश के चलते मुख्य बाजार सहित कईं जगहों की बिजली गुल रही।
Heavy rains with strong winds, hail in Bajpur- फोटो : RUDRAPUR
Heavy rains with strong winds, hail in Bajpur- फोटो : RUDRAPUR