फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों से फोन पर की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों से फोन पर बात कर उन्हें अस्पताल की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि वे, अगस्त के पहले सप्ताह में स्वयं गांव आएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व दर्जाधारी व भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत से भेंट कर उन्हें त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों के आंदोलन के बारे में जानकारी दी। अजय ने बताया कि मौके पर ही स्वास्थ्य मंत्री ने रुद्रप्रयाग के मुख्य चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य महानिदेशक को फोन कर त्रियुगीनारायण में अस्पताल संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही आंदोलनकारियों से फोन पर बातचीत कर उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे अगस्त के पहले सप्ताह में स्वयं त्रियुगीनारायण गांव पहुंचकर मांग को लेकर उचित कार्रवाई करेंगे। इधर, त्रियुगीनारायण में ग्रामीणों ने 16वें दिन भी धरना देते हुए मांगपूर्ति के लिए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल को लेकर शासनादेश जारी नहीं होता, वे आंदोलनरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें