फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने को स्वास्थ्य विभाग तैयार : सीएमओ

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की सुविधाओं को परखते पीएमएस डॉ. टीडी रखोलिया। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। नेपाल सीमा से सटे मेलाघाट और सिसैया क्षेत्र एवं पंतनगर एयरपोर्ट पर चिकित्सीय दल तैनात किया गया है। एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों की चिकित्सीय जांच एवं निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में सीएमओ डॉ. भट्ट ने कहा कि जिले में अभी तक कोरोना वायरस से ग्रसित कोई मरीज नहीं मिला है लेकिन इस वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर लिया गया है। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
पंतनगर एयरपोर्ट पर तैनात चिकित्सीय दल यात्रियों की जांच और निगरानी करेगा। एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल, एलटी भट् संयुक्त चिकित्सालय काशीपुर और नागरिक चिकित्सालय खटीमा में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्र खटीमा में विशेष रूप से एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जगह पर्याप्त दवाएं हैं। प्रेस वार्ता में एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी आदि थे।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने के बाद प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया ने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। हैं। साथ ही वार्ड की सुविधाओं को परखा। डॉ. रखोलिया ने कहा कि आइसोलेशन वार्ड में पांच बेड लगाए हैं। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहां प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह चौहान, नर्सिंग अधीक्षक रंजना वालिया, आदेश श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के तरीके
- मांस का सेवन न करें। सिर्फ शाकाहारी भोजन लें।
- संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकते समय मुंह ढक लें।
- अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- कोरोना वायरस हवा से फैलता है, इसलिए मास्क का प्रयोग करें।

रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करती सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें