फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंडक

विज्ञापन
रुद्रपुर में बारिश के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मंगलवार को तराई में दिनभर रिमझिम बारिश हुई। बारिश और कड़ाके की ठंड से रुद्रपुर में जनजीवन प्रभावित रहा। जिले में कुल 12 एमएम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार व बृहस्पतिवार को दो दिन लगातार ऐसी ही बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सोमवार देर रात के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोबारा शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही। सुबह के समय अचानक बारिश होने से बच्चे भीगते हुए विद्यालय पहुंचे। बारिश के चलते रुद्रपुर के गोल मार्केट व मुख्य बाजार में नाली निर्माण के दौरान निकाली मिट्टी से कीचड़ की समस्या रही। बारिश के चलते बाजार क्षेत्र में भी चहल-पहल कम रही।
बारिश के कारण लंबे रूटों की रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली और पंजाब मार्ग की बसें करीब एक घंटा विलंब से पहुंचीं। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बुधवार व बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है जबकि कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की संभावना है। बताया कि जिले में कुल 12 एमएम बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन

बारिश से जीवन अस्त व्यस्त
खटीमा/किच्छा। मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बिगड़ने का क्रम जारी रहा। सुबह बारिश और दिन में धूप-छांव के बाद शाम को फिर बूंदाबांदी से ठंड काफी बढ़ गई। क्षेत्र में दोपहर बाद तक तीन मिमी बारिश दर्ज हो चुकी थी।
जीआईसी मौसम केंद्र के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि अगले 24 घंटों में बादल बने रहने की संभावना है। इधर, किच्छा में दिनभर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश से आजादनगर, गिद्वपुरी, नौगवां, मलपुरा, छिनकी, दरऊ आदि क्षेत्रों में मटर की बचीखुची फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। गेहूं की फसल में जगह-जगह पानी भरने से फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें