फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर! पापा तमंचा लेकर घूम रहे हैं, पकड़ लीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रंपुरा में एक बेटे ने समझदारी का परिचय देते हुए तमंचा लेकर घूम रहे पिता की शिकायत पुलिस से कर दी। हरकत में आई पुलिस ने घर के गेट से आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर चार निवासी और हाल में वार्ड नंबर 14 भदईपुरा निवासी बलजीत सिंह घर के बाहर तमंचा लेकर घूम रहा था। इसी बीच बलजीत के पुत्र जसनदीप ने रंपुरा पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस जसनदीप के बताए पते पर पहुंची और बलजीत को उसके घर के गेट से पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। रंपुरा चौकी इंचार्ज सतीश कापड़ी ने बताया कि आरोपी पूर्व में शराब के मामले में जेल जा चुका है। वह तमंचा लेकर वारदात करने की मंशा से घूम रहा था। आरोपी के बेटे की सूचना पर तमंचे के साथ धरा गया। बलजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें