फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में पुदीना वाली चाय का स्वाद लेंगे महामहिम

Mon, 26 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
pranav mukherji
विज्ञापन
केदारनाथ में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को पुदीना वाली चाय परोसी जाएगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा महामहिम के जलपान और नाश्ते को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। इधर, खाद्य सामग्री की जांच के लिए दो खाद्य निरीक्षक भी धाम पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर को महामहिम प्रात: 8.25 बजे केदारनाथ में एमआई-17 हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से संभवत: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एटीवी से मंदिर तक पहुंचेंगे। मंदिर में स्वागत और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद महामहिम बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सीधे कॉटेज में पहुंचेंगे। यहां पर विश्राम के दौरान उन्हें पुदीना वाली चाय परोसी दी जाएगी। इसके बाद इच्छानुसार अंकुरित अनाज व हल्की मात्रा में ड्राइ व फ्रेश फ्रूट परोसे जाएंगे। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक डीएस नेगी ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

ये भी है व्यवस्था
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में मौसम खराब होने की स्थिति में यदि महामहिम कुछ देर या पूरे दिन के लिए धाम में ही रुकते हैं, तो उनके दोपहर और रात्रि के भोजन के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं। जीएमवीएन द्वारा राइस ब्राउन आयल में हल्का भोजन बनाया जाएगा। सलाद के साथ दोपहर के भोजन में राष्ट्रपति को झंगोरे की खीर भी परोसी जा सकती है।  
विज्ञापन


दूसरे दिन भी नहीं हो सकी हेलीकाप्टर की ट्रायल लैंडिंग
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के प्रस्तावित केदारनाथ भ्रमण के मद्देनजर हेलीकाप्टर लगातार दूसरे दिन भी खराब मौसम के कारण केदारनाथ में ट्रायल लैंडिंग नहीं कर पाया।
सोमवार को एमआई-17 हेलीकाप्टर को धाम में दो बार ट्रायल लैंडिंग करनी थी, लेकिन पहले देहरादून और बाद में केदारनाथ में मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर देहरादून से ही उड़ान नहीं भर सका।

पिछले पांच दिनों में अभी तक एमआई-17 ने दो दिन ही केदारनाथ मंदिर के पीछे बने वीआईपी हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग की है। ऐसे में मंगलवार को मौसम की स्थिति पर सबकी नजर लगी है। बता दें कि बीते 22 जून को भी खराब मौसम ने महामहिम की केदारनाथ की राह रोकी थी। उनके हेलीकाप्टरों की केदारघाटी के दो चक्कर लगाने के बाद भी कोहरे के कारण केदारनाथ में लैंडिंग नहीं हो पाई थी, जिस कारण गौचर में एक घंटा इंतजार करने के बाद महामहिम को देहरादून लौटना पड़ा था।

एएसएल ने लिया केदारनाथ का जायजा
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति के केदारनाथ भ्रमण को लेकर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन टीम (एएसएल) ने धाम और पूरी केदारपुरी का सघन जायजा लिया। टीम ने खाने, ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं के साथ एमआई-17 से एमआई-26 हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम में पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के अलावा एडी आईबी और पुलिस अधीक्षक एलआईयू भी मौजूद थे। धाम में सुरक्षा बल पहुंच गया है। दूसरी तरफ जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने भी विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हेें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें