फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्तकाशी-कालीमठ मोटरमार्ग हुआ कीचड़ में तब्दील

विज्ञापन
र द्रप्रयाग जिले के कालीमठ घाटी को जोड़ने वाला गुप्तकाशी-कालीमठ मोटरमार्ग बारिश के बाद कीचड़ मे? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला गुप्तकाशी-कालीमठ-चौमासी मोटरमार्ग तीन जगह पर दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे इन स्थानों पर वाहन बमुश्किल से आवाजाही कर रहे है। बरसात के समय इन स्थानों पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कालीमठ घाटी के चौमासी, चिलौंड, जाल मल्ला व तल्ला, कोटमा, खोन्नू, कविल्ठा, ब्यूंखी, कुणजेठी, कालीमठ गांवों तक यातायात सुविधा से जोड़ने वाला गुप्तकाशी-काली मोटरमार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इन दिनों हुई भारी बारिश से इन तीनों स्थान पर मोटरमार्ग दलदल में बन गया है। यहां आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। कई बार वाहन इस कीचड़ में रपट रहे है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनबर सिंह चौहान का कहना है, कि बारिश होने से मोटरमार्ग पर दलदल की स्थिति बनी हुई है। बरसात के दौरान इन स्थानों पर दुर्घटना का डर बना रहता है। लोनिवि निर्माण खंड ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता मनोज दास का कहना है, कि मोटरमार्ग पर विश्व बैंक द्वारा कार्य किया जा रहा है। इन स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश आने से यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें