फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: लम्वाड़ गांव में खेत में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर

Mon, 24 Feb 2025 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

महिला शेरानामी तोक में घास लेने गई थीं। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड के लम्वाड़ गांव में खेतों में घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। लहूलुहान महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर गांव में घटना के बाद से लोगों में दहशत बनी है।

विज्ञापन


लम्वाड़ गांव निवासी सीता देवी (40) पत्नी अनिल सिंह शेरानामी तोक में घास लेने गई थीं। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती गुलदार ने उसके सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर नाखून से गहरे जख्म कर दिए थे। महिला के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे तो गुलदार भाग गया।

Rudraprayag News: रतूड़ा में स्टोन क्रशर प्लांट का विरोध, की तालाबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान महिला को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया। सीएमएस डाॅ. मनोज बड़ोनी ने बताया कि महिला के सिर पर गहरे जख्म थे। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें