रुद्रप्रयाग। विभिन्न मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात भेंट करते हुए उन्हें अपनी आपतीबी सुनाई। उन्होंने सीएम से अतिथि शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश का वेतन आहरण का शासनादेश जारी करने की मांग की।
अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष त्रिदेव बत्र्वाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अगस्त्यमुनि पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। अतिथि शिक्षकों का कहना था कि वे 2015 से दूर-दराज के विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याएं जस की तस बनी है। संघ ने मुख्यमंत्री से रुद्रप्रयाग जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश का वेतन आहरण करने के लिए शासनादेश जारी करने, प्रभावित अतिथि शिक्षकों का समायोजन करने और अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए उनके पदों को रिक्त नहीं दिखाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप कुमार, सीमा नेगी, भरत सिंह नेगी, संदीप आर्य, रविंद्र सिंह जग्गी, संदीप सिंह नेगी, आबिद अहमद, मुकेश आदि मौजूद थे। संवाद