फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

Tue, 29 Dec 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तृतीय वित्त आयोग की धनराशि अंश ग्राम पंचायतों को नहीं दिए जाने पर ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार कर ब्लाक में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए ग्राम प्रधानों ने यज्ञ भी किया। इसके उपरांत खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ग्राम प्रधानों ने आगामी 10 जनवरी से विकासखंड कार्यालय में पूर्णरूप से तालाबंदी की चेतावनी भी दी है।


मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख संतलाल शाह की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में बीडीसी शुरू हुई। जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर व सीडीओ सुनील कुमार सहित एसडीएम उत्तम सिंह चौहान सहित प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी सदन में पहुंचे।
विज्ञापन


इसी दौरान विकासखंड के समस्त ग्राम प्रधान अपनी एक सूत्री मांग को लेकर सदन में नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बीरेंद्र असवाल का कहना था कि जब तक ग्राम पंचायतों को तृतीय वित्त आयोग की धनराशि अंश नहीं लौटाया जाता, वे बीडीसी व अन्य बैठकों का बहिष्कार करेंगे।

इसके उपरांत ग्राम प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना दिया। ऐसे में कोरम पूरा नहीं होने से बीडीसी नहीं हो पाई। लेकिन जिलाधिकारी ने सदन में केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के सदस्यों के अलावा अधिकारियों से शीतकालीन यात्रा व आगामी केदारनाथ पर चर्चा की।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संत लाल शाह, ज्येष्ठ प्रमुख विष्णुकांत शुक्ला, कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, बीडीओ डीएन सकलानी, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, राजराम सेमवाल और मीना पुंडीर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें