फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने 2022 में होने वाले विस चुनाव तैयारियों के लिए बिगुल फूंक दिया है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सत्ता से बाहर करने को एकजुट होने का संकल्प लिया। इस मौके पर जनसंपर्क पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महामंत्री व पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मामले में फेल साबित हुई है। बीते तीन वर्षों में प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है, जिसका खामियाजा नौजवान व जनता भुगत रही है। कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा ने चुनाव के दौरान जो भी लोक लुभावनी बातें कहीं, वे आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, पूर्व दर्जाधारी देवेंद्र सिंह झिक्वांण , कालीचरण सिंह रावत, नरेंद्र चौहान, मोलाराम काला, नरेंद्र सिंह, मधुसूदन सकलानी, त्रेपन भंडारी, उमेद लाल, वीर विक्रम सिंह, एचपी काला, जितेंद्र प्रसाद आािद मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें