फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे के कुंडे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र के पाली गांव की एक युवती का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। मृतका अपने घर में चार भाई-बहिनों में सबसे बड़ी थी। जबकि उसके पिता की केदारनाथ आपदा में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 8.30 बजे कृष्णा (18) पुत्री स्व. आरएस बिष्ट, निवासी ग्राम पाली का शव घर में पंखे से लटका मिला। इस दौरान युवती की मां गौशाला गई हुई थी। घर लौटने पर उन्होंने बेटी को आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। कमरे पहुंची तो देखा कि कृष्णा का शव पंखे के कुंडे पर दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। परिजनों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी आरके कौशल मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवती का शव उतारा। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से बातचीत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें