वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूर्ति विभाग के 12 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही विभाग द्वारा जन जागरूकता के लिए अलग-अलग स्थानों पर पोस्टर व बैनर लगाए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी वचन सिंह रावत ने बताया कि डीएम के आदेश पर कोरोना से बचाव के लिए विभागीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है। इनमें ग्रेन डीलर को जरूरी दिशा-निर्देश की लिस्ट भेजी जा रही है, जिसे दुकानों को चस्पा करने को कहा गया है। साथ ही पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों पर पोस्टर, बैनर के जरिए कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। संवाद