फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में कम पहुंचे पेपर, जीजीआईसी से मंगाए

Mon, 21 Mar 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के तहत यहां जीआईसी केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल गन गया जब हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 13 प्रश्नपत्र कम पाए गए। संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई कर जीजीआईसी से जरूरी प्रश्नपत्र मंगाकर परीक्षा शुरू कराई।
विज्ञापन


सोमवार को बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय और इंटर में जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। जीआईसी में प्रात: 9.30 बजे केंद्र व परीक्षा प्रभारी की देखरेख में प्रश्नपत्रों के पैकेट खोले गए। इस दौरान अंग्रेजी विषय में 80 प्रश्नपत्रों के पैकेट में 13 प्रश्नपत्र कम पाए गए। इस दौरान प्रात: 10 बजे परीक्षा शुरू हो गई थी, लेकिन परीक्षा कक्ष संख्या ई-1 में 13 बच्चों को पेपर नहीं मिल पाया। केंद्र में रेगुलर व प्राइवेट 228 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

सीईओ के निर्देश जीजीआईसी से संपर्क कर वहां से जरूरी प्रश्नपत्र मंगाए गए। इसके बाद प्रात: 10.7 मिनट पर परीक्षा शुरू हो पाई। परीक्षा प्रभारी हरेंद्र सिंह बिष्ट व केंद्र प्रभारी एसएस भंडारी ने बताया कि प्रश्नपत्रों की कमी से एक परीक्षा कक्ष में सात मिनट देर से होने से परीक्षार्थियों को उतना समय अतिरिक्त दिया गया।
विज्ञापन



कई बार प्रश्नपत्र पैकेट में पूरे नहीं होते हैं, ऐसे में अन्य केंद्रों से व्यवस्था की जाती है। जितना समय प्रश्नपत्रों की व्यवस्था में लगता है, उतना अतिरिक्त समय संबंधित परीक्षार्थियों को दिया जाता है। इस संबंध में डीएम सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है।- सुभाषचंद्र भट्ट, मुख्य शिक्षाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें