जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट स्वामी सच्चिदानंद राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् हरिद्वार की ओर से जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुए संस्कृत नाटक में जीआईसी बसुकेदार प्रथम, जीआईसी गुप्तकाशी द्वितीय और जीजीआईसी बेंजी तृतीय रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा मनसाराम मैंदुली, पीटीए अध्यक्ष प्रवीण सेमवाल और प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी ने किया। समूहगान में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग ने पहला, नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा ने दूसरा और एमएल पब्लिक स्कूल नाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में जीआईसी बसुकेदार प्रथम, जीआईसी फाटा द्वितीय और जीजीआईसी अगस्त्यमुनि तृतीय रहा। वाद-विवाद में नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा, जीआईसी तिलकनगर और श्री 108 संस्कृत महाविद्यालय, आशुभाषण में हरिमोहन, अदिति और निशा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में प्रशांत प्रथम, अभिनव द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय कोटी तृतीय रहा। कार्यक्रम में जनपद संयोजक शशि प्रसाद पुरोहित, निर्णायक सूरज मोहन चमोली, डॉ. किरण, अजय भट्ट, राकेश कंसवाल, शोभा डोभाल, गंगाराम सकलानी आदि मौजूद रहे।