फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानापूर्ति हो रहा सुधार कार्य

Wed, 27 Jan 2016 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जून 2013 की आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग को सिरोहबगड़ के विकल्प के रूप में सुधार के लिए 11 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। सुधार कार्य एडीबी (लोनिवि) को सौंपा गया। विभाग ने मार्ग पर एक भी मोड़ की कटिंग नहीं की है। खांकरा-कांडई के बीच करीब पांच किमी डामर तो किया गया, लेकिन निकास नाली नहीं बनाई गई है। काडई, स्यूंणी और कालोगाड़ में स्क्रपर नहीं बनाए गए हैं। जबकि यहां पर बरसात में गदेेरे का उफान चरम पर होता है। पूरे मार्ग पर कलवट और क्रश बैरियर भी नहीं बने हैं।

चौड़ीकरण के नाम पर सड़क के दोनों तरफ की दूब खोदी गई है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गहड़, नौना-दानकोट, नवासू, बंगोली के प्रधानों ने मार्ग पर मानकों के तहत सुधार कार्य नहीं करने पर रोष जताते हुए डीएम ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



सुधार  के नाम पर खांकरा-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर कार्यदायी संस्था मानकों की अनदेखी कर रही है। हैरत यह है कि प्रशासन की जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

- जगमोहन सिंह रौथाण, प्रमुख अगस्त्यमुनि


खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग पर हो रहे सुधार कार्य की जांच में मानकों की अनदेखी पाई गई है। अगले सप्ताह मैं स्वयं पूरे मार्ग का निरीक्षण करुंगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।- डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें