फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी बंद रहा गौरीकुंड हाईवे

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर बांसवाड़ा में सुबह नौ बजे से रुक-रुककर होता रहा भूस्खलन, याताय? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा में तीसरे दिन भी बंद रहा। पहाड़ी से दोपहर बाद भारी मात्रा में पत्थर व मलबा गिरने से यहां पर टनों मलबा एकत्रित हो गया है। भूस्खलन के जारी रहने से मलबा सफाई का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। प्रशासन द्वारा गंगानगर-बसुकेदार-गुप्तकाशी मोटर मार्ग से यातायात को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय बांसवाड़ा में कुछ देर पहाड़ी के शांत रहने पर एनएच द्वारा तत्परता से सड़क पर गिरे मलबे को साफ कर यातायात सुचारु करने के प्रयास किए गए, लेकिन पुन: पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। भले ही कुंड से गुप्तकाशी-सोनप्रयाग तक यातायात चलता रहा। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी के साथ मौके का निरीक्षण का स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। यहां पर मलबे की सफाई करना संभव नहीं हो रहा है। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि बांसवाड़ा में प्रभावित क्षेत्र के दोनों तरफ पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें