फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बोल्डर गिरने से गौरीकुंड हाईवे हुआ बंद

Wed, 05 Aug 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग से गए कांवड़ यात्री व अन्य तो लगा एक घंटे तक जाम
विज्ञापन

यात्रियों के वाहनों के प्रेशर हॉर्न से लोग रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

गुप्तकाशी। गुप्तकाशी विद्यापीठ के निकट रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से केदारनाथ हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने के कारण केदारनाथ जाने वाले कांवड़ यात्री और अन्य यात्री वैकल्पिक मार्ग से जाने लगे जिससे नगर क्षेत्र में एक घंटे तक जाम लग गया। वहीं हाईवे भी करीब एक घंटे बाद खोला जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे गुप्तकाशी विद्यापीठ के पास पहाड़ी से बोल्डर खिसकने के कारण हाईवे बंद हो गया। इसके बाद प्रशासन ने लमगौंडी बैंड से केदारनाथ जाने वाले वाहनों को विश्वनाथ संपर्क मार्ग होते हुए इंटर कॉलेज और नाला मुख्य मार्ग से रवाना किया। संकरे वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से करीब एक घंटे तक यहां जाम लगा रहा। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। व्यापारी मुकेश अन्थवाल, सुरेंद्र दत्त नौटियाल, मदन नेगी ने बताया कि हाईवे बंद रहने से दोनों ओर से यात्रियों ने वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया जिससे जाम की स्थिति बनी। वहीं कांवड़ यात्रियों के प्रेशर हॉर्न से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर एनएच की सहायक अभियंता प्रेरणा जगूड़ी ने बताया कि मलबा आने से राजमार्ग बाधित रहा जिसे कुछ देर बाद खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें