फोटो
रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को शहीद राय सिंह बंगारी राजकीय इंटर कॉलेज तुनेटा जखोली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान सचिव पायल सिंह ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से किसी भी तरह के उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को देने की अपील की। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचने और वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। शिविर में निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और वैकल्पिक विवाद निस्तारण की जानकारी भी दी गई। संवाद