फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कमेटी बनाने के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने कोतवाली के एसएसआई का घेराव कर आपबीती सुनाई और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वार्ड में रहने वाली एक महिला ने कमेटी के नाम पर लाखों रुपये उनके जमा किए, लेकिन आज तक कमेटी नहीं बनाई है।
विज्ञापन

बुधवार को रेशम बाडी वार्ड 12 के कई लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसएसआई बीसी जोशी का घेराव कर कहा कि वार्ड में रहने वाली एक महिला ने कमेटी बनाकर रुपये जमा करने की बात कही थी। उसके बहकावे में आकर कई महिलाओं ने पांच लाख से अधिक की राशि उसके पास जमा कर दी। रुपये जमा करने के दौरान उन्हें आश्वस्त किया था कि 15 माह के लिए कमेटी बनाई है। जरूरत पड़ने पर कोई भी कमेटी से रुपये ले सकता है। लेकिन बाद में उसे ब्याज समेत रुपये वापस करने होंगे।
आरोप है कि कमेटी बनाने के बाद महिला ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया। जब सभी अपने रुपये वापस मांगने गए तो महिला ने उन्हें धमकाते हुए घर से बाहर कर दिया। उन्होंने पुलिस से हड़पे गए लाखों रुपये वापस दिलाई की गुहार लगाई है। वहीं एसएसआई बीसी जोशी ने बताया कि एक महिला के खिलाफ शिकायत आई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में शशि गंगवार, कांति देवी, रमाशंकर, बृजेश, मिथिलेश, मंथो देवी, राजपाल, नन्ही, संध्या, सतवीर, चंद्रकली, प्रेमवती, महेंद्र पाल, बाबूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें