फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शटल सेवा से रोजाना चार हजार यात्री पहुंच रहे गौरीकुंड

Wed, 23 Sep 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


फाटा। केदारघाटी में मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ यात्रा ने फिर गति पकड़ ली है। सोनप्रयाग पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड तक पहुंचाने के लिए टैक्सी यूनियन सोनप्रयाग की ओर से शटल सेवा संचालित की जा रही है। प्रतिदिन करीब 150 वाहनों से करीब तीन से चार हजार यात्रियों को सोनप्रयाग से गौरीकुंड पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

तीर्थयात्री निजी वाहनों से सोनप्रयाग तक पहुंचने के बाद आगे का सफर स्थानीय स्तर पर पंजीकृत शटल वाहनों से कर रहे हैं। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अंकित गैरोला ने बताया कि महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन 20 वाहन विशेष रूप से संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान में रोजाना करीब तीन से चार हजार तीर्थयात्री गौरीकुंड पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शटल सेवा के माध्यम से यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें