फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पांच गांवों की राह में चार स्लाइड जोन, खतरा

Sat, 10 Jan 2026 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
-गुड़म स्टेट-सेरा-विजयपुर सड़क की स्थिति बनी बदहाल
विज्ञापन

-तीन हजार से अधिक की आबादी को जोड़ती है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। विकासखंड की पांच से अधिक ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली गुड़म स्टेट-सेरा-विजयपुर की 10 किमी सड़क पर चार से अधिक स्लाइड जोन हैं। इस सड़क पर तीन हजार से अधिक आबादी जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीण लगातार सड़क की मरम्मत और सुधारीकरण करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड के सेरा, विजयपुर, लोढ़ा, तलवाड़ी खालसा, गुड़म ग्राम पंचायतों को गुड़म स्टेट-सेरा-विजयपुर की 10 किमी सड़क थराली मुख्यालय से जोड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पंतनगरी, विजयपुर गदेरा, लोढ़ा गांव के पास, असूं तोक के पास बीती बरसात मेंं भूस्खलन से स्लाइड जोन बन गए हैं। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वहीं बरसात के चार माह बीत जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त स्क्रपर, कॉजवे आदि के मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम बल्लभ शर्मा ने बताया कि सड़क की नालियां मलबे के कारण दबी हुई हैं। विजयपुर के ग्रामीण रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क ठीक करने के संबध में क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा और विभागीय अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया। आज भी सड़क की स्थिति सही नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। वहीं एनपीसीसी के सहायक अभियंता नरेंद्र टोंकियाल का कहना है कि आपदा मद के तहत सड़क के सुधारीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें