फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में चार घायल

Sat, 13 Jun 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ हाईवे पर गंगतल बेंजी सड़क के समीप हुआ हादसा
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर गंगतल बेंजी सड़क के समीप बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद एसडीआरएफ के उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक युवक गंभीर है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ हाईवे पर दोपहर अलग-अलग दिशा से आ रही स्कूटी एवं बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दिव्यांशु (19) निवासी ग्राम मुसाढुंग रुद्रप्रयाग गंभीर घायल हो गया जबकि उनके साथ लिफ्ट लेकर सवार हुई पायल (18) निवासी गुनांऊ रुद्रप्रयाग घायल हो गईं। वहीं बाइक सवार वेदांग शर्मा (23) निवासी बिष्णु मंदिर रतनाम मध्य प्रदेश व आकाश शर्मा (25) रतनाम मध्य प्रदेश घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू करते हुए मध्य प्रदेश के रहने वाले यात्रियों को 108 की मदद से सीएचसी अगस्त्यमुनि भर्ती कराया जबकि स्कूटी सवार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. मनीष ने बताया कि दिव्यांशु के सर में गंभीर चोट है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर कर दिया गया है जबकि युवती ठीक है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि दो अन्य घायलों को सामान्य चोटें आई है उनका सीएचसी अगस्त्यमुनि में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में नहाने गया युवक अचानक पानी बढ़ने से बहा
अगस्तमुनि। राजकीय महाविद्यालय के समीप एक युवक मंदाकिनी नदी में नहाने गया और अचानक पानी बढ़ने से वह बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में तलाश में जुट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे बनियाड़ी गांव निवासी नीरज नेगी नदी किनारे पूजा करने पहुंचा था। इसी दौरान वह स्नान करने के लिए नदी में उतरा। पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण अचानक नदी का जलस्तर और प्रवाह तेज था और वह बह गया। उन्होंने बताया कि लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में नदी-नालों से दूर रहें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें