फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर से बुझाएंगे दावानल

Sat, 12 Dec 2015 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ के पुनर्निर्माण में जुटे नेहरू पर्वतारोण संस्थान अब देवभूमि एविएशन के साथ मिलकर पहाड़ में वनाग्नि की घटनाओं पर तत्काल काबू पाने में वन विभाग और सरकार की मदद करेगा। वनों की आग बुझाने में एएस-350-बी-3हेलीकाप्टर का उपयोग होगा।
विज्ञापन



इस काम के लिए हेलीकाप्टर में कुछ विशेष उपकरण फिट किए जाएंगे, जो यूरोपीय देशों से मंगाए जा रहे हैं। इस संबंध में कैप्टन अनूपम कैथूरिया का कहना है कि इस तकनीक से  यूरोप में वनों में लगी आग को बुझाने में इस्तेमाल किया जाता है। पहाड़ में भी यह तकनीक कारगर साबित हो सकती है। नवंबर में गुप्तकाशी चारधाम हेलीपैड से देवभूमि एविएशन की ओर से अंडर सलंग से केदारनाथ में निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस काम के लिए हेलीकाप्टर के पायलटों ने पांच माह तक क्षेत्र का अध्ययन किया था।

इस तरह से बुझाई जाएगी आग
हेलीकाप्टर पर विशेष तकनीक से कुछ उपकरणों के अलावा मजबूत रस्सी से एक अलग प्रकार की बाल्टी या टब को बांधा जाता है। अब हेलीकाप्टर प्रभावित स्थान के निकटवर्ती क्षेत्र में बहने वाली नदी या जल विद्युत परियोजना की झील या तालाब से निरंतर पानी भरकर प्रभावित स्थान पर छोड़ता रहेगा, जिससे आग को फैलने से रोकने के साथ ही उसे बुझाया जा सकेगा। हेलीकाप्टर से एक समय में कम से कम पांच सौ 15 सौ लीटर पानी वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड वन संपदा का धनी है। बीते वर्षों में पहाड़ में वनाग्नि की घटनाएं अधिक बढ़ी हैं, जिससे वनों को खासा नुकसान पहुंचा है। वनों में लगने वाली आग पर तत्काल काबू पाया जाए, इसके लिए हेलीकाप्टर से आग बुझाई जाएगी। इस कार्य में देवभूमि एविएशन निम की मदद करेगा। - कर्नल अजय कोठियाल, प्राचार्य निम


जंगलों में लगने वाली आग पर तत्काल काबू पाना संभव नहीं है। इस विषय में काफी विचार -विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि निम के साथ हेलीकाप्टर से वनाग्नि रोकने के लिए काम किया जाएगा। इस कार्य में हेलीकाप्टर की गति पर नियंत्रण के साथ हवा की दिशा पर ध्यान दिया जाता है। हिमालयी क्षेत्र में बिना वातावरण को दूषित किए हेलीकाप्टर का बेहतर से बेहतर उपयोग हो, इसके लिए हेली स्कींइग के बारे में भी सोचा जा रहा है। - योगेंद्र राणा, डायरेक्टर देवभूमि एविएशन प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें