फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वन विभाग की टीम ने पहुंचाया स्कूल

Wed, 17 Dec 2025 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद के भालू प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत चिनग्वाड़ एवं मोलखंडी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम खुद ही वाहन से बच्चों को स्कूल पहुंचा रही है। वहीं स्कूल की छुट्टी होते ही सुरक्षित वाहन से घर भी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भालू की सक्रियता बनी है जिससे बच्चों और अभिभावकों में भय बना है। मंगलवार को भी चिनग्वाड़ के लाटधार क्षेत्र में स्कूल जाते समय बच्चों को भालू दिखाई दिया और डर के कारण वह स्कूल नहीं जा सके। मामले की गंभीरता देखते हुए वन विभाग ने भालू सक्रिय क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। वहीं जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों के समय में भी परिवर्तन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें