फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चीरबासा में पत्थर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Mon, 28 Sep 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

माता-पिता के साथ केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहा था कंडी से
मलबा आने से फंसे यात्री, रेस्क्यू टीम ने 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबे की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह माता-पिता के साथ दर्शन कर कंडी से लौट रहा था। वहीं मलबा आने से मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने की सूचना मिली। पत्थरों की चपेट में आने से कंडी में सवार एटा, उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय बच्चे यश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कंडी संचालक सुरक्षित है। यश माता-पिता के साथ केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहा था। मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को पालकी से एमआरपी भैरव मंदिर जंगलचट्टी पहुंचाया। उन्होंने बताया कि देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी रही। रातभर चले रेस्क्यू अभियान में करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें