फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स दुर्घटना में दो बच्चों समेत पांच घायल

Sun, 20 Nov 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि विकासखंड के पट्टी बच्छणस्यूं क्षेत्र में टैठी-पाटा मोटर मार्ग पर मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा से बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे।
विज्ञापन


रविवार देर शाम श्रीनगर से पाटा गांव लौट रही एक मैक्स टैठी-पाटा मोटर मार्ग पर क्वली गांव के समीप अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में खल्या गांव निवासी प्रताप सिंह (28) पुत्र दरवान सिंह, बीना देवी (24) पत्नी प्रताप सिंह, प्राची (2) पुत्री प्रताप सिंह, पाटा गांव निवासी सोना देवी (26) पत्नी बलदेव सिंह और उसका दो वर्षीय पुत्र,  किरन (22) पुत्री भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें